Your Memories Like a Storm, I have always Face to Them!

तेरी यादो के तूफ़ान ने
इस दुनिया से कर दिया मुझे गुमनाम है
अब ना कही होश है,
और ना ही दिल में जान है
रो-रो कर अब तो आँखों से आंसू भी सुख गये हैं,
जैसे हम दोनों के बीच जुदाई का सूखा सागर  दरमियान है
तेरी यादो की इस बहती नदी में डूबा...
ये मेरा सारा जहान है
तू मेरे दिल में है,मेरी सांसो में है,
मेरी धड़कन में है
मेरी हर रग-रग पर लिखा हुआ तेरा नाम है
तेरे बिना  मेरी दुनिया ही सुनसान है,
लोग कहते हैं भूल जाऊ में तुझे पर,  
दिल से धड़कन को जुदा करना कहा इतना आसान है
इस कदर होश खो बैठे है की,
पता नहीं मर गये हैं या जिन्दा हैं,
बस मेरे होठो पर तेरा ही एक नाम है |

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रब्त क्या है परिंदों से पूछो | M S Mahawar